सजावट

अपनी कलीसिया को एक शीतकालीन वंडरलैंड में तब्दील कर दें।

आप ऐसा कर सकते हो!

यहां तक कि अगर आप किसी ग्रीष्म जलवायु के प्रदेश में रहते हो और कभी किसी वास्तविक हिमपात या बर्फ को नहीं देख पाएंगे, तब आप अपनी कल्पना का इस्तेमाल करें। बच्चों को एक अलग दुनिया में घूमना काफी अच्छा लगेगा!

आपके वीबीएस को रोचक बनाने के लिए अधिक विचारों हेतु अॉनलाइन पर जाएं और खोज करें!

 

 

एक स्नॉ बैंक को कैसे बनायेंएक स्नॉ बैंक को कैसे बनायें

केवल कुछ आसान तरीकों के साथ, अपनी कलीसिया को बदल दें ताकि यह इस प्रकार होगा कि आपके बच्चे किसी दूसरी दुनिया में प्रवेश कर रहे होंगे। आपको केवल एक गत्ते का बक्सा, कागज या बक्से पर रंगने के लिए सफेद रंग, रूई का ढेर या थरमोकोल। मंच के हर भाग के लिए एक एक बनायें।

 

 

अधिक सजावट के विचार

दिए गये तस्वीरों को ज्यादा नजदीकी से देखने के लिए उन पर क्लिक्‌ करें।

एक कागज़ को कई बार मोड़ें, फिर उसके छोर पर से कुछ आकृतियों को कांटें। कागज़ को वापस खोल लें और हिम के टुकड़ों को देखें। इस तरह के कई और विभिन्न आकृतियों को बनायें और चर्च के चारों ओर लटका दें। पतले कागज़ इस्तेमाल करने के लिए काफी आसान होते हैं, लेकिन सामान्य कागज़ भी इसके लिए सही काम करता है।

हर विद्यार्थी के लिए किसी पेड़ की डाली को लेकर एक बहुत ही सुंदर नाम का कार्ड बनाएं।

रूई के गेंद को एक बारीक या साफ धागे के साथ जोड़कर बांधें और एक साथ रखें। फिर, इन ‘‘हिम’’ की माला को चर्च के चारों ओर बांध लें।

कागज के बर्फ के छोटे टुकड़े बनाएं और छत पर से उसे नीचे की ओर लटका दें।

चर्च के प्रवेशद्वार पर धनुष के आकार में नीले और सफेद गुब्बारों को लगाएं ताकि बच्चे ऐसी कल्पना कर सके कि वे किसी ठंडे़ वंडरलैंड या स्थान की ओर जा रहे हैं।

चर्च हॉल को नीले या सफेद शिल्पकला पन्नों या प्लास्टिक से सजाएं और हर कहीं हिम के टुकड़ों को लटकाएं।

हिम साबुन - ऐसा नहीं है कि इसके लिए हमें असली बर्फ की जरूरत होगी, लेकिन आप किसी मुलायम सफेद सामग्री को बनाकर उसके साथ खेल सकते हैं। आपको एक माइक्रोवेव और आइवरी ब्रांड के साबुन की टिकिया की जरूरत पड़ेगी (केवल आइवरी टिकिया ही काम करेगी)। उस खुले हुए साबुन की टिकिया को बड़े बर्तन में माइक्रोवेव में रखें। इसे दो या तीन मिनट तक गर्म करें और बच्चों को देखने दें कि किस तरह से वह साबुन बड़ा होता जाता है और एक बर्फीले बादल में बदलता जाता है। बाहर जाकर खेलने से पहले इसे ठंड़ा होने दें।

 

 

पर्वत का प्रतिरूप - एक पर्वतीय दृश्य का प्रतिरूप बनाओ और बच्चों को इस पूरे कार्यक्रम के दौरान शिखर पर पहुंचने की प्रगति को देखने दो। उस प्रतिरूप पर प्रत्येक दिन के विषय के आधार पर अलग अलग स्थानों पर लेबल लगाते जाएं।

 

अपने विद्यार्थियों के साथ एक पर्वत श्रृंखला को बनाएं। हर विद्यार्थी कागज को मोड़कर पर्वत के लिए एक कोण को बनाता है। इसे आपस में जोड़े रखने के लिए टेप या गोंद का इस्तेमाल करें और कोण के तल को काट लें ताकि इसे समथर बनाया जा सके। ऊंचें पर्वत के सिरे पर बर्फीली टोपी पहनाएं।

 

 

एक तस्वीर खींचने का स्थान बनाएं जहां पर से विद्यार्थी अपनी खुद की सेल्फी या फोटो ले सके।

 

 

अपनी कलीसिया को वी.बी.एस. के लिए सजाने हेतु इन तरीकों का इस्तेमाल करेः

  • कागज़ी हिमकण
  • छोटे बल्ब की लड़ियां
  • नीले और सफेद गुब्बारे
  • सफेद टेबलक्लॉथ
  • सफेद और नीले रिबन
  • दीवार के लिए कागज़ी पर्वत
  • चमचमाते हुए हिमकण से भरे नीले रंग की चौड़ी बोतल
 

 

अपनी सजावट को शानदार बनाओं

अपने सर्दी के सजावट को अधिक शानदार बनाते हुए इसे अधिक रूचिकर बना सकते हो, उदाहरण, जैसे किसी हिम मानव को बनाकर।

सामग्रियाः
पानी
3 चम्मच सफेद सोयाबीन प्रत्येक 1 कप पानी के लिए

निर्देशः

  • किसी पात्र या बर्तन में उबलता हुआ पानी भरे, सफेद सोयाबीन को डालें और अच्छी तरह हिलाएं। इसमें कोई बात नहीं अगर सोयाबीन का थोड़ा भाग बर्तन के नीचे जमा हो जाए।
  • किसी मजबूत धागे के साथ, किसी पैंसिल, चम्मच या किसी अन्य लम्बी चीज़ का सहारा लेते हुए उस सजावट को उस गर्म पानी और सोयाबीन के मिश्रण में उतारें, इस बात का ध्यान रखें कि यह पात्र के बगल या तल को छूने न पाए।
  • पात्र को किसी शांत जगह पर रखें, और ध्यान रखें कि कुछ भी चीज़ इसमें न गिरे। कुछ घंटों के बाद, क्रिस्टल की तरह यह विकसित होता जाएगा। आप इसे कुछ घंटे और रखें या पूरी रात भर के लिए छोड़ दें ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिस्टल बन सके। जब तैयार हो जाए, सजावट को किसी कागज़ के तौलिये में बिछाकर लगभग एक घंटे के लिए सूखने के लिए रख दे।
  • एक मैग्नीफाइंग ग्लास (आवर्धक लैंस जिनसे चीज़ों को बड़े आकार में देखा जा सकता है) लेकर बच्चों को उन क्रिस्टलों को दिखाएं!

 

 

 

 

डाउनलोड़

आपके वी.बी.एस. को और अधिक रोमांचकारी बनाने के लिए अॉनलाईन जाकर अलग अलग सजावट के तरीकों को खोजें!

बर्फीले टुकड़ों का ढेर (विनिल स्नॉ-फ्लैक्स)

बर्फीले टुकड़ों का ढेर (विनिल स्नॉ-फ्लैक्स)

आपकी कलीसिया की खिड़की पर लगाने के लिए बर्फीले टुकड़ों या स्नॉ-फ्लैक्स के स्टीकर! फाईल को डाउनलोड करें और स्थानीय रूप से बनाए गये विनिल स्नॉ-फ्लैक्स को मंगाएं या उसका प्रिंट लेकर उसे किसी चिपकने वाले कागज पर रखकर काटें।

लटकते हुए बर्फ के टुकडे

लटकते हुए बर्फ के टुकडे

इन नमूनों या प्रारूपों का इस्तेमाल करते हुए अपनी कलीसिया के लिए बड़े लटकते हुए स्नॉ-फ्लैक्स या बर्फ के टुकड़ों को बनायें।

कागज़ के बर्फीले टुकड़े

कागज़ के बर्फीले टुकड़े

अपनी कलीसिया को सजाने के लिए कागज़ के बड़े बड़े बर्फीले टुकड़े बनाएं! सही तरह के कागज़ का इस्तेमाल करें या बड़ें बर्फीले टुकड़े बनाने के लिए नमूने की कॉपी करें!