बच्चें महत्वपूर्ण हैं हमारे बारे में संपर्क करें संडे स्कूल वी बी एस प्रशिक्षण

हम आपकी बात सुनना चाहते हैं! जैसे आप बच्चों के बीच सेवकाई करते है, हम अपने विचारों और पाठ्यक्रम के माध्यम से आपकी जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं ।
हमारी सामग्री डाउनलोड, उपयोग, मुद्रण और अन्य चर्च और संगठनों मे वितरण के लिए मुफ्त उपलब्ध है।
info@childrenareimportant.com
हम इस साल भारत में काम शुरू करने के लिए, और कई भारतीय भाषाओं में वी बी एस और संडे स्कूल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारी पहली वी बी एस "गेलैक्सी एक्सप्रैस" अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी में उपलब्ध करने के लिए हम काम कर रहे हैं। हम इन भाषाओं में संडे स्कूल सामग्री के अनुवाद पर भी काम कर रहे हैं। ये सभी पुस्तकें डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।
अगर आप हमें सहयोग करने में रुचि रखते हैं, या आप हमसे अधिक जानकारी चाहते हैं तो हमें संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों के सेवकाई के लिए कम खर्चीली सामग्री प्रदान करना है। पहली बार हमने हमारी सभी सामग्री मुफ्त दे दी थी, लेकिन कुछ साल बाद हम मुफ्त में इतने सारे सामग्री देने का खर्च नहीं उठा पाए। अब हम उत्पादन और शिपिंग की लागत पर हमारे सामग्री बेचते हैं। अगर आप एक वितरक बनने और अपने क्षेत्र में बच्चों के सेवकाई के लिए आर्थिक सामग्री प्रदान करने के लिए हमारे साथ सहयोग करने में रुचि रखते हैं, तो हमे आपकी मदद करने में खुशी होगी। वितरण करने की अनुमति के लिए हमसे संपर्क करने के लिए कोई दायित्व नहीं है, लेकिन हम सीमित गैर वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्षम हो सकते है।
हमारा लक्ष्य है कि दुनियाभर के सभी शिक्षकों को सुसज्जित और उत्साहित करना और मसीह के लिए जीवनों को बदलने में उनकी मदद करना। हमारा मानना है कि अन्य सेवकाईयों के साथ मिलकर काम करके हम बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। इस कारण से, हम निम्नलिखित बातों का प्रस्ताव रखना चाहते हैं:
अधिक जानकारी के लिए, हमसे संपर्क करें: info@childrenareimportant.com
हम मैक्सिको में स्थित हैं और 2005 से स्पेनिश में सामग्री लिख रहे है। हमारा मुख्य कार्यालय मैक्सिको शहर के पास स्थित है: 01-800-839-1009 या 01-592-924-9041 pedidos@losninoscuentan.com
परमेश्वर के अनुग्रह से हम हमारे पाठ्यक्रम के साथ इन देशों में पर पहुँच गए हैं। मैक्सिको, कोलंबिया, अर्जेंटीना, पेरू, वेनेजुएला, चिली, ग्वाटेमाला, इक्वाडोर, क्यूबा, बोलीविया, डोमिनिक गणराज्य, होंडुरास, पैराग्वे, निकारागुआ, अल साल्वाडोर, कोस्टा रिका, पनामा, प्यूर्टो रिको, स्पेन और उरुग्वे!
कई कलीसियाएं हमारे पाठ्यक्रम डाउनलोड करके प्रिन्ट करते है, पर मैक्सिको में हमारे एक प्रिंटिंग प्रैस भी है जहा से हम मैक्सिको और ग्वाटेमाला में सामग्री वितरित करते है। कभी कभी हम अन्य देशों के लिए हमारे मुख्य प्रिंटिंग प्रैस से सामग्री भेजते हैं।
ग्वाटेमाला: 5929-2602 pedidosguate@losninoscuentan.com